चित्तौड़गढ़। राज्य के चित्तौड़गढ़ स्थित सैनिक स्कूल ने अपना 64 वां स्थापना दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया। स्थापना दिवस की संध्या पर स्कूल के शंकर मेनन सभागार में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल के पूर्व छात्र स्कूल नंबर 1293 लेफ्टिनेंट जनरल सुरेश चंद्र टांडी विशिष्ट सेवा मेडल महानिदेशक आयुध सेवाएँ डीजीओएसद्ध और वरिष्ठ कर्नल कमांडेंट थे। मुख्य अतिथि का स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव एवं प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार ने स्वागत किया।
स्कूल के जनसम्पर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह के तहत आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय राजस्थानी लोकगीत कलाकार भुट्टे खान ने अपनी समृद्ध लोग गायन की श्रृंखला में विभिन्न लोकगीतों से सभा में उपस्थित सभी जनों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत केसरिया बालम पधारो मारे देश पर एक जीवन प्रस्तुति से हुई। भगवान कृष्ण को समर्पित भजन की शानदार प्रस्तुति एवम् दमा दम मस्त कलंदर सूफी कव्वाली पर श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए। राजस्थानी लोकगीत जिसमें गोरबंद छाप तिलक सब छीनी लड़ली लूमा झूमा घूमर जुगलबंदी एवं अंत में राजस्थानी प्रसिद्ध लोकगीत निंबुडा की प्रस्तुति दे सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल टांडी एवं स्कूल के प्राचार्य ने सभी लोकगीत कलाकारों कों उपरना पहनाकर एवम् स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के सयोंजक सी एल भंडारकर थे।