सीतामऊ। सीतामऊ क्षेत्र में थाना प्रभारी मोहन मालवीय और चौकी प्रभारी शुभम व्यास, एसआई जितेंद्र सिंह चौहान एवं मय पुलिस बल के संपूर्ण थाना क्षेत्र के 8 लाइन, लारनी फंटा, खेताखेड़ा, रहीमगढ़, चिमनगढ़, खेजड़िया सहित कंजर प्रभावित क्षेत्र में पूरी रात्री गश्त कर रहे हैं। गश्त के अलावा वाहन चैंकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि क्षेत्र में होने वाली चोरियों पर अंकुश लगाया जा सके और जनता के जान मॉल की सुरक्षा हो सके। नागरिकों ने भी पुलिस के इस प्रयास की सराहना की है।
