देवास। बांग्लादेश में हो रही है घटनाओं के कांग्रेस नेताओं के बयान बाजी पर भाजपा विधायकों की भी प्रतिक्रिया आए सामने कांग्रेस नेता की बयान बाजी को लेकर जताई नाराजगी बयान बाजी पर उठाए सवाल बांग्लादेश में हो रही घटना को लेकर जहां कांग्रेस नेताओं द्वारा बयान बाजी की जा रही है उसी को लेकर देवास के सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर के बयान सामने आया। जहा मामले को लेकर सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर ने कहा कि कांग्रेस के बयानों को जनता गंभीरता से नहीं लेती है सरकार में आने के लिए जिस तरह वेमनस्यता पैदा की जा सकती थी जाति के नाम पर धर्म के नाम पर चरम सीमा तक कांग्रेस के लोगों ने कसर नहीं छोड़ी। कांग्रेस के नेता फिर भी सत्ता से दूर रहे। आज कहीं ना कहीं वही दर्द उनके मन में है आज जो उनके के बयान आ रहे हैं वह देश में अस्थिरता पैदा करने ओर अराजकता फेलाने का काम हैं। ये वही कांग्रेस के लोग है जो देश मे लोकतंत्र की हत्या करने मे भी पिछे नही हटे।