BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 9, 2024, 2:17 pm
BIG NEWS : राज्य शिक्षक संघ का विरोध-बगैर पक्ष जाने क्यों किया निलंबित, निरीक्षण के समय स्कूल में नहीं मिले 29 शिक्षकों का निलंबन, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। धार जिले में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) और तहसीलदार के निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए 29 शिक्षकों को निलंबित किया गया है। राज्य शिक्षक संघ ने इस पर नाराजगी जाहिर की है। संघ के अध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा है कि शिक्षकों का पक्ष जाने बगैर उन्हें निलंबित करना अन्याय है।


यादव ने कहा कि आकस्मिक अवकाश में एक दिन पूर्व अवकाश स्वीकृत कराने का नियम नहीं है। वहीं कुछ शिक्षकों के अवकाश की जानकारी उपस्थिति रजिस्टर पर दर्ज भी थी, फिर भी पक्ष जाने बगैर उन्हें निलंबित करना न्याय संगत नहीं है। वहीं कुछ शिक्षकों ने शाला प्रमुख को अवकाश का आवेदन भी दिया है, पर उन्होंने स्वीकृत नहीं किया। इसमें शिक्षक का क्या कुसूर है। उन्होंने कहा कि इन शिक्षकों का निलंबन समाप्त किया जाना चाहिए।


उल्लेखनीय है कि कलेक्टर धार के निर्देश पर एसडीएम और तहसीलदार ने 2 अगस्त को स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और गैरहाजिर शिक्षकों के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE