BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 9, 2024, 2:27 pm
KHABAR : भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर कांग्रेस का कार्यक्रम, बापू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, जिलाध्यक्ष बोले- जनता को नारकीय जीवन से मुक्ति दिलाना है, पढे़ खबर 

Share On:-

गुना। जिला कांग्रेस द्वारा भारत छोड़ो आंदोलन की 82वीं वर्षगांठ स्थानीय बापू पार्क में मनाई गई। समस्त कांग्रेसजन द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भारत को आजादी दिलाने के लिये शहीद हुए एक-एक वीर देशभक्त को श्रद्धासुमन प्रस्तुत किये गए।


जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेहरबान सिंह ने उपस्थित कांग्रेसजन से कहा कि आज के दिन 1942 में महात्मा गांधी ने मुंबई कांग्रेस अधिवेशन में अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया था, जो अंग्रेजों को इस देश से भगाने में अत्यंत कारगर सिद्ध हुआ था। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि कि उसी भारत छोड़ो आंदोलन की तर्ज पर आज कांग्रेस का एक-एक सिपाही यह शपथ ले कि जब तक जनता को कदम-कदम पर परेशान करने वाली देश और प्रदेश की तानाशाह सरकार को विदा नहीं कर देंगे, तब तक प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता जनता को मुसीबतों से छुटकारा दिलाने के लिये दिन रात संघर्ष करने के लिये कमर कस ले।


उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी राक्षस की तरह अटटहास कर रही है। हमारे राष्ट्र का युवा, महिला, गरीब, आदिवासी, किसान, दलित, पिछड़ां और अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय हो रहा है। लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा किसानों को फसलों के दाम नहीं मिल रहे खाद नहीं मिल रही बीज, पेट्रोल, डीजल के दाम अनापशनाप बढ़ा कर चंद मुट्ठी भर लोगों की जेबें भरी जाने का खेल चल रहा है उसे खत्म कर आम जनता को नारकीय जीवन से मुक्ति दिलाना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य रहेगा।


वरिष्ठ नेता नूरूलहसन नूर ने कहा कि जब स्वतंत्रता आंदोलन शुरू हुआ तो महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल, सुभाषचंद्र बोस, बाबा साहेब अंबेडकर, लालबहादुर शास्त्री सहित एक एक महान नेता एक साधारण कार्यकर्ता बनकर मैदान में उतर गया। इसी का परिणाम है कि आज हम स्वतंत्र जीवन जी रहे हैं। स्वतंत्रता आंदोलन ने जो स्फूर्ति और देश की उन्नति का पैगाम दिया था वर्तमान सरकार के दौर में प्रगति का मार्ग अवरूद्ध हो गया है। कांग्रेसजन को संकल्प लेना होगा कि देश में पुनर्जागरण आना चाहिये।


हरिशंकर विजयर्गीय ने कहा कि जिस सपने को लेकर महात्मा गांधी ने आजादी की अलख जगाई, बाबा साहेब अंबेडकर ने संविधान लिखा, जिसे आज विश्व के अनेक देश आदर्श मानकर उसका अनुसरण कर रहे हैं लेकिन हमारे ही देश में उसे तोड़ा मरोड़ा जा रहा है जिसे देश का नागरिक कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने संकल्प लेने का आव्हान किया कि भाजपा के नफरत फैलाने और उसका ठीकरा कांग्रेस पर थोपने के मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देना है जनता तक हकीकत पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर रमेश सेंडो, प्रकाश धाकड़, राजेंद्र तिवारी, आलोक नायक, गोपाल शर्मा, सीमा यादव, रणवीर कुशवाह, पंकज कनेरिया ने अपने विचार रखते हुए भारत छोड़ो आंदोलन के वीर शहीदों सहित महान नेताओं को याद किया। आलोक नायक ने बताया कि आज आदिवासी दिवस भी जिसमें आदिवासी समाज द्वारा रैली निकाली जा रही है कांग्रेस जन द्वारा रैली का स्वागत सम्राट होटल के निकट किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE