बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल में स्थित एक कबाड़खाने से कई कसारे बम के खोल बरामद हुए हैं। वहीं एक बम एक्टिव है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने आसपास के घरों को खाली कराया और पूरे इलाके को सील कर दिया है। साथ ही एयरफोर्स के अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है और बम निरोधक दस्ते को भी बुला लिया गया है।
दरअसल कोतवाली के लोहापुल ख़ंजनपुर इलाके में एक कबाड़खाना है। कबाड़ी ने बताया कि उसने एयरफोर्स अमला से लोहे का कबाड़ खरीदा था। आज जब उसने उसकी बोरी खोली तो उसमें से कबाड़ बम के 15 खोल बरामद किए गए। साथ ही 1 जिंदा बम भी बरामद हुआ है। इसकी सूचना फौरन पुलिस को दी गई। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है। इटारसी से बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है। कुछ देर में एयरफोर्स की टीम भी मौके पर पहुंच सकती है।