नीमच। जनवादी लेखक संघ नीमच 11 अगस्त रविवार को व्याख्यान माला का आयोजन करेगा। जांगीड़ ब्राह्मण धर्मशाला जवाहर नगर नीमच में व्याख्यान माला के अंतर्गत भारत का संविधान योगदान और चुनौतियों विषय पर वार्षिक शैलेंद्र शैली व्याख्यान में लोक जतन समाचार पत्र के संपादक बादल सरोज उद्बोधन देंगे। शाम 7.30 बजे होने वाले इस आयोजन में कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।