नीमच। मध्य प्रदेश में रिक्त पदों पर विनियमित सफाई कर्मचारी होंगे स्थाई विनियमित मृतक कर्मचारियों के एक परिजन को भी मिलेगा अनुंकपा नियुक्ति का लाभ राज्य सरकार के आदेश के तहत विनियमित सफाई कामगारों को सफाई कामगार के उपलब्ध रिक्त पदों पर वरीयता के आधार पर स्थाई किया जायेगा। नगरीय निकायों में कार्यरत समस्त दैनिक वेतन भोगी जो वर्ष 2007 से वर्ष 2016 तक कार्यरत है उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार विनियमित किया जायेगा। निर्णय से 15 हजार से अधिक सफाई कर्मचारियों को विनियमितिकरण का लाभ मिलेगा। बैठक में तय किया गया कि मृतक कर्मचारी अथवा स्वास्थ्य कारणों से सेवानिवृत्त कर्मचारी के परिवार को नियमों में संशोधन कर एक परिजन को अनुकम्पा नियुक्ति दी जायेगी। इसका लाभ मृतक विनियमित कर्मचारियों के परिजनों को भी मिलेगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि नगरीय निकायों में सफाई से संबंधित उपकरण और वाहन सफाई कामगारों के समूहों को दिए जायेंगा। सफाई कामगारों के पदों को बढ़ाने पर विचार करने के लिए विभाग द्वारा एक प्रस्ताव तैयार कर मंत्री-परिषद की बैठक में रखा जायेगा। राज्य सफाई कामगार आयोग के अध्यक्ष करोसिया ने कहा कि इन निर्णयों से सफाई मित्रों के परिवार का समग्र विकास होगा बैठक में नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई भी उपस्थित रहे। जैसे ही माननीय अध्यक्ष जी ने इन सभी प्रस्ताव की घोषणा की वैसे ही पूरे मध्य प्रदेश में सफाई कर्मचारी के प्रमुख संगठनों व सफाई कर्मचारी मातृशक्तियों में खुशी की लहर व्याप्त हुई। संपूर्ण मध्य प्रदेश की तरह नीमच जिले में भी राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा संबंध भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष रोहित नरवले ने माननीय अध्यक्ष जी के सफाई कर्मचारीयों के हित में लिये गये एतिहासिक फैसले का आभार प्रकट किया।