सुवाखेड़ा। 09 अगस्त 2024 जिले की प्रतिष्ठित संस्था ज्ञानोदय इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी (फार्मेसी कौंसिल ऑफ़ इंडिया द्वारा अनुमोदित) द्वारा अमेरिका की पांचवी सबसे बड़ी फार्मास्यूटिकल कंपनी एम्निल फार्मास्यूटिकल अहमदाबाद, गुजरात में विध्यार्थियों को इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग करवाई। छात्रों को दवा उद्योग की गतिशीलता को समझने और मेडिसिनल प्रोडक्ट्स की उत्पादन प्रक्रिया के बारें में नयी चीजे सीखने का मौका देने के लिए दवा उद्योग की अग्रणी कंपनी एम्निल फार्मास्यूटिकल कंपनी में विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमे विध्यार्थियों ने फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री में उपयोग होने वाली सभी मशीनों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की एवं विध्यार्थियों ने यह भी सीखा की बड़े पैमाने पर दवाओं का निर्माण किस प्रकार किया जाता हैं।
संस्था की निर्देशिका डॉ.माधुरी चौरसिया ने बताया की फार्मेसी की पढाई में इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग एक अहम् हिस्सा है, इससे छात्रो को दवा निर्माण की विधि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त होती है। किसी भी प्रोफेशनल कोर्स में इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग का अपना महत्त्व होता है। छात्र-छात्राओं को इंडस्ट्रियल एक्स्पोजर देने के लिए ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सेल समय समय पर इंडस्ट्रियल विजिट एवं ट्रेनिंग,गेस्ट लेक्चर, इंटर्नशिप,सेमिनार,वेबिनार का आयोजन करता है।
संस्था के प्राचार्य डॉ.मंगल सिंह पंवार ने कहा की इस तरह की ट्रेनिंग छात्रों को दवाई बनाने के तरीके और रोजगार प्रथाओ के माध्यम से उद्योग जगत के व्यावहारिक पहलुओ को सीखने का अवसर प्रदान करती है।
इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर प्रो. सचिन गहलोत व प्रो. अर्जुन परमार ने बताया की कंपनी ट्रेनिंग के दौरान छात्र-छात्राओं ने सॉलिड डोज फॉर्म, लिक्विड डोज फॉर्म, टोपिकल डोज फॉर्म और क्वालिटी कंट्रोल लैब्स की उत्पादन इकाई सहित कंपनी के विभिन्न अनुभागो के बारे में जानकारी प्राप्त की। छात्रों को विभिन्न प्रशिक्षण प्रक्रियाओं और एस.ओ.पी. से अवगत कराया गया, जिन्हें फार्मास्यूटिकल उद्योग में काम करते समय अपनाने की आवश्यकता होती है। छात्रों ने नवीनतम प्रोध्योगिकी रुझानो के बारे में भी सीखा ताकि वे अपनी रूचि के अनुसार भविष्य में रोजगार के बारे में निर्णय ले सके। कंपनी के प्रबंधन के द्वारा एक इंटरेक्टिव विशेष व्याख्यान छात्रों के लिए एक शानदार अनुभव रहा। इस दौरान सभी छात्रों ने बहुत उत्साह के साथ कंपनी का भ्रमण किया।
इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन अनिल चौरसिया,निर्देशिका डॉ. माधुरी चौरसिया,मैनेजिंग डायरेक्टर अभिनव चौरसिया, ग्रुप डायरेक्टर डॉ.प्रशांत शर्मा, प्राचार्य डॉ.मंगल सिंह पंवार ने सभी को बधाई दी और छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की और बताया कि इस प्रकार की ट्रेनिंग आगे भी संस्था की ओर से लगातार करवाई जाएगी,ताकि विध्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके। उक्त जानकारी प्रो. अनूप चौधरी ने दी।