नीमच। जिला कलेक्टर कार्यालय पर आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ द्वारा अपनी लंबित मांगों के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। अतिथि शिक्षकों का कहना है कि सितंबर 2023 में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा हमारी पंचायत बुलाकर भोपाल में जो घोषणा की गई थी वह आज दिनांक तक पूरी नहीं हुई। आवेदन में यह भी कहा गया है कि पोर्टल पर रिक्तियों का प्रदर्शन नहीं हो पा रहा है। वर्ष 2023-24 में बाहर किए गए अतिथि शिक्षकों को प्राथमिकता से वापस लिया जाए। पोर्टल पर आ रही समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए। कलेक्टर कार्यालय पर बड़ी संख्या में पहुंचे अतिथि शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर कहा कि सरकार अनुभव को प्राथमिकता दे। उन्होंने कहा कि इस समय जिले में 950 अतिथि शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। इस दौरान राजेश शर्मा, ओम प्रकाश गोस्वामी,जमनालाल मोदी, दशरथ धनगर, देव सिंह देवड़ा, बहादुर सिंह चंद्रावत,विष्णु प्रसाद मोदी, ईश्वरलाल मेघवाल और जिले भर के अतिथि शिक्षक मौजूद रहे।