रतलाम। विश्व आदिवासी दिवस पर रतलाम में शुक्रवार को आदिवासी समाज के विभिन्न संगठनों ने रैली निकाली। हाथों में तिरंगा थामे पारपंरिक वेषभूषा में सजे-धजे युवक-युवतियां डीजे की धुन पर बारिश में थिरकते चल रहे थे। बारिश के बावजूद समाजजनों को उत्साह कम नहीं हुआ। शहर में रैली को लेकर प्रशासन व पुलिस भी मुस्तैद रही।
रतलाम शहर के अलावा ग्रामीण अंचलों से भी बड़ी संख्या में समाजजन व संगठन टोलियों के रूप में रतलाम पहुंचे। शहर में अलग-अलग युवा टोलियों घूमती हुई है बाजना बस स्टैंड भील विश्रांति गृह पहुंचे। यहां पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। यहां से बड़ी रैली के रूप सभी एक साथ शहर में निकले। अश्व पर सवार समाजजन हाथों में तिरंगा थामे सवार हुए। समाजजन अपने पुराने वाद्ययंत्रों को लेकर शामिल हुए।
रैली बाजना बस स्टैंड से लेकर लक्कड़पीठा, चांदनीचौक, तोपखाना, डालूमोदी बाजार, नाहरपुरा, कॉलेज रोड, नगर निगम तिराहा, अंबडेकर सर्कल, रोटरी गार्डन होते हुए नेहरु स्टेडियम पर समापन हुआ। शहर के अनेक चौराहों पर सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों ने स्वागत किया। रैली में सैलाना, शिवगढ़, सरवन, बाजना, रावटी आदि क्षेत्रों से से आदिवासी संगठन के पदाधिकारी व समाजजन शामिल हुए।