BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 9, 2024, 6:50 pm
KHABAR : सद्गुरु नाना महाराज का 128वां जन्मोत्सव मनाया, दादू महाराज संस्थान में हुआ आयोजन, पंचामृत से किया प्रतिमा का अभिषेक, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। महाराज संस्थान में मनाया गया। संस्थान में स्थापित परम पूज्य नाना महाराज की संगमरमर की प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक किया। इसके बाद भक्तों ने सामूहिक करुणा त्रिपदी का पाठ एवं “दिगंबरा-दिगंबरा श्रीपाद वल्लभ दिगंबरा” महामंत्र का जाप दादू महाराज के सान्निध्य में किया गया।


इस अवसर पर उपस्थित भक्तों को दादू महाराज ने बताया कि नाना महाराज साक्षात दत्त अवतारी थे। आज भी भक्तों को उनका साक्षात्कार होता रहता है। उन्होंने उस समय कठिन नर्मदा परिक्रमा पैदल करी थी। इसमें वर्षों लगते थे, परिक्रमा में ही उन्हें स्वयं नर्मदा मैय्या ने दर्शन दिए थे और सोने के कलश में दूध पीने को दिया था। उनका जन्म नाग पंचमी के दिन 13 अगस्त 1896 को उज्जैन के पास ग्राम तराना में हुआ था और बाल्यावस्था में ही अत्यंत कठोर साधना देखकर पूज्य वासुदेवानंद सरस्वती टेंबे स्वामी महाराज ने उनको गुरु दीक्षा दी थी। इंदौर सहित मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र में निवासरत हजारों मराठिभाषियों के आध्यात्मिक गुरु थे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रताप तोलानी, आशीष साहू, संजय अग्रवाल उपस्थित रहे।अंत में सभी भक्तों को आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE