BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 9, 2024, 6:51 pm
REPORT : कलेक्‍टर ने किया आंगनवाडी केंद्र दामोदरपूरा का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए आवश्यक निर्देश, बोले- आंगनवाडी के बच्‍चों के जन्‍म एवं जाति प्रमाण पत्र तथा आधार एवं समग्र बनवाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर दिनेश जैन ने शुक्रवार को जावद क्षेत्र के भ्रमण दौरान आंगनवाडी केंद्र दामोदरपुरा का आकस्मिक निरीक्षण कर, दर्ज बच्‍चों की संख्‍या, बच्‍चों की उपस्थि‍ति, पोषण आहार वितरण, उपलब्‍ध सामग्री, आदि की जानकारी ली। कलेक्‍टर ने आंगनवाडी कार्यकर्ता से कहा कि वे आंगनवाडी में दर्ज सभी बच्‍चों के जन्‍म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार एवं समग्र आईडी बनवाना सुनिश्चित करें।

इस आंगनवाडी केंद्र में 24 बच्‍चें दर्ज पाए गए। कार्यकर्ता ने अवगत कराया कि सभी बच्‍चे नियमित रूप से आंगनवाडी आते है। सहायिका भी घर-घर संपर्क कर, बच्‍चों को आंगनवाडी केंद्र लाती है। दस्‍तक अभियान के तहत बच्‍चों का स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण हो चुका है। कलेक्‍टर ने आगामी कृमि मुक्ति अभियान के तहत सभी बच्‍चों को विटामीन की खुराक पिलवाना और कृमिनाशक दवाई खिलाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर तहसीलदार यशपाल मुजाल्‍दा भी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE