भोपाल। सुखी समृद्ध एवं प्रसन्नचित जीवन में त्योहारों का अपना विशेष योगदान रहता है, इन्हीं उद्देश्यों के साथ सेज इंटरनेशनल स्कूल की अयोध्या नगर ब्रांच में शुक्रवार को प्रेम, आत्मीयता एवं विश्वास के अटूट बंधन रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में राखी बनाओ कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के गाइडेंस में राखियां बनाई। चेयरपर्सन किरण अग्रवाल ने सभी को संबोधित करते हुए रक्षाबंधन के महत्व एवं गरिमा को बनाए रखने की शपथ दिलाई।
इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने शिक्षकाओं के मार्गदर्शन में रेशम के धागे को कलात्मक राखी का रूप दिया। तथा अपनी बनाई राखियों को समाज के वंचित वर्ग में बाँटने हेतु विद्यालय में जमा किया।
विद्यालय के छात्रों ने सेज समूह द्वारा जनहित में संचालित ट्रू सेज फाउंडेशन की विशेष मुहिम वृक्षाबंधन में अपनी भागीदारी दर्ज की । धरती को हरा-भरा बनाए रखने के इस विशेष उद्देश्य के तहत छात्रों ने परिसर में लगे वृक्षों को राखी बाँधकर जाना कि किस प्रकार आज वृक्षों को बचाने का संकल्प उनके आने वाले कल को सुखद एवं हरियाली से समृद्ध बनाएगा।
सेज समूह की चेयरपर्सन किरण अग्रवाल ने कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज़ की एवं सभी को संबोधित करते हुए रक्षाबंधन के महत्व एवं गरिमा को बनाए रखने की शपथ दिलाई ।