BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 9, 2024, 7:03 pm
KHABAR : राजस्‍व महाअभियान के तहत कलेक्‍टर जैन ने लिया ईकेवायसी कार्य का जायजा, दिए आवश्यक निर्देश, बोले- सभी पटवारी ईकेवायसी एवं नक्‍क्षा तरमीम का कार्य तेजी से पूरा करवाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के सभी पटवारी खसरा, समग्र आधार, ईकेवायसी का कार्य सर्वाेच्‍च प्राथमिकता से करें। इस कार्य में पंचायत सचिव सोसायटियों के प्रबंधक कियोस्‍क, एमपी ऑनलाईन, आंगनवाडी कार्यकर्ता भी सहयोग करें और ग्रामीणों को प्रेरित कर उन्‍हें ईकेवायसी केंद्र तक लाकर उनका खसरा ईकेवायसी करवाएं। साथ ही नक्‍क्षा तरमीम का कार्य भी तेजी से पूर्ण करें। यह निर्देश कलेक्‍टर दिनेश जैन ने शुक्रवार को राजस्‍व महाअभियान के तहत ग्राम पंचायत केशरपुरा, दामोदरपुरा एवं खोर में ईकेवायसी कार्य का आकस्मिक निरीक्षण के दौरान दिए गए।

कलेक्‍टर दिनेश जैन ने शुक्रवार को जावद क्षेत्र के ग्राम पंचायत केशरपुरा में ईकेवायसी कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान कलेक्‍टर ने केशरपुरा निवासी मोहनलाल भागीरथ एवं किसान भंवरलाल , मुन्‍नाबाई राधेश्‍याम का अपने समक्ष लेपटॉप पर पटवारी से सखरा ईकेवायसी करवाया और ईकेवायसी की प्रक्रिया की जानकारी ली। कलेक्‍टर ने ग्राम दामोदरपुरा के सामुदायिक भवन में ईकेवायसी कार्य का निरीक्षण कर, ईकेवायसी कार्य की प्रगति का जायजा लिया। पटवारी ने अवगत कराया कि ग्राम में 900 ईकेवायसी होना है, इनमें से लगभग 300 खातेदारों का ईकेवायसी कर लिया गया है। गांव में मुख्‍य चौराहे एवं शाम को भी ईकेवायसी का कार्य किया जा रहा है। कलेक्‍टर ने पटवारियों को निर्देशित किया कि वे ईकेवायसी कार्य की प्रगति बढाए और न्‍यूनतम 150 ईकेवायसी प्रतिदिन प्रति कर्मचारी के मान से करवाना सुनिश्चित करें।

कलेक्‍टर दिनेश जैन ने ग्राम पंचायत खोर में सीएससी, वीएलई एवं पटवारी पंचायत सचिव, व्‍दारा पांच लेपटॉप के माध्‍यम से किए जा रहे ईकेवायसी कार्य का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। ग्राम पंचायत खोर में बोरखेडी, खेडाराठौर, एवं दामोदरपुरा के 1535 खातेदारों में से 550 के ईकेवायसी पूर्ण कर लिए गए है और ईकेवायसी का कार्य निरंतर जारी है। कलेक्‍टर ने कोटवारों के माध्‍यम से किसानों को बुलाकर, ईकेवायसी कार्य की प्रगति बढाने के निर्देश भी दिए है।

इस मौके पर उपस्थि‍त किसानों से चर्चा कर कलेक्‍टर ने उन्‍हें अपना खसरा, आधार, मोबाईल नम्‍बर की ईकेवायसी करवाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर तहसीलदार यशपाल मुजाल्‍दा भी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE