BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 9, 2024, 7:32 pm
REPORT : नीमच के कलेक्टोरेट सभाकक्ष में एनिमिया मुक्त भारत की समीक्षा बैठक सम्‍पन्‍न, कलेक्टर जैन ने कहा- प्रत्येक बच्चें को कृमि से मुक्ति दिलवाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर प्रत्येक बच्चें का कृमिनाशन 10 सितम्बर को किया जाना सुनिश्चित करे। यह निर्देश कलेक्टर दिनेश जैन ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में अभियान आयोजन की तैयारी के लिये आयोजित अंर्तविभागीय बैठक में समस्त विभाग प्रमुख को दिये। कलेक्टर जैन ने निर्देश दिए कि समस्त शासकीय, अनुदान प्राप्त, निजी एवं मदरसो के शिक्षको, आंगनवाडी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता का प्रशिक्षण किया जावे एवं आवश्यक एल्बेन्डाजोल की गोली, प्रतिकूल घटना के प्रबंधन हेतु दवाईया आवश्यक प्रचार-प्रसार सामग्री की उपलब्धता 15 दिवस में पूर्ण की जावे, इस अभियान में लापरवाही किये जाने पर दण्डात्‍मक कार्यवाही की जावेगी । बैठक में एविडेंस एक्शन के क्षैत्रीय समन्वयक कपिल यति ने कृमि के कारण, इससे होने वाले नुकसान तथा एल्बेन्डाजोल की गोली के सेवन के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों के सम्बन्ध में बताते हुए कहा कि इस गोली को भोजन करने के आधे घण्टे बाद ही सेवन करे। किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव होने पर डरे नही कुछ समय के यह स्वतः समाप्त हो जाता है।

जिला टीकाकरण अधिकारी डा.बी.एल.सिसोदिया ने बताया कि अभियान के दौरान 2 लाख 95 हजार बच्चों को दवाई खिलाई जावेगी, जो बच्चें 10 सितम्बर को गोली खाने से वंचित रह जाते है, उन्हे 13 सितम्बर को गोली खिलाई जावेगी। इस पूरे अभियान की मॉनिटरींग के लिये निर्देशित किया, कि ग्राम रोजगार सहायक के माध्यम से स्कूल में होने वाले सत्र को आनलाईन जिले के कन्ट्रोल रूम पर देखा जा सकेगा। इस अवसर पर कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निजी स्कूल संचालक एवं मदरसो के संचालको की बैठक आयोजित करने हेतु निर्देशित किया एवं निर्देश प्रदाय किये कि इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में जो स्कूल या मदरसा सहयोग नही करता है उसके खिलाफ सख्त कार्यवही की जावे।

कलेक्टर जैन ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि होमवर्क बुक मे इस आशय का नोट लिखने हेतु समस्त जन शिक्षक को लिखित निर्देश जारी करे। इसके पूर्व एनिमिया मुक्त भारत की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी एवं महिला एंव बाल विकास विभाग को निर्देशित किया गया, कि 5 वर्ष तक के बच्चों को आंगनवाडी केन्द्र पर आयरन की सिरप एवं कक्षा एक से 5 तक के बच्चों को गुलाबी गोली एवं 19 वर्ष तक के बच्‍चों को नीली गोली खिलाए तथा इसकी सघन मॉनिटरींग जन शिक्षक एंव पर्यवेक्षक के माध्यम से करे।

कलेक्टर जैन ने इस अवसर पर दस्तक अभियान की मध्यावधि समीक्षा कर  0 से  5 वर्ष तक समस्त बच्चों को शतप्रतिशत सेवाए प्रदाय करने तथा एनिमिया, निमोनिया एवं दस्त के बच्चों को प्रबंधन करने के निर्देश दिये। बैठक का संचालन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.दिनेश प्रसाद ने किया। बैठक में जिला परियोजना समन्वयक किरण आंजना, जिला टीकाकरण अधिकारी  डा.बी.एल.सिसोदिया, जिला एवं ब्लाक स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE