रामपुरा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भोपाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया नीमच व नरेंद्र नाहटा पूर्व मंत्री निर्देशानुसार आज 9 अगस्त को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुरा द्वारा आदिवासी दिवस पर ग्राम बासनिया आदिवासी बस्ती में जाकर आदिवासी मुक्तिधाम पर पौधारोपण कर आदिवासी दिवस मनाया गया। इस दौरान उपस्थित नागरिकों को पर्यावरण का महत्व बतातें हुए रोपे गए पौधों की सुरक्षा का संकल्प भी दिलाया।