BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 9, 2024, 7:40 pm
KHABAR : कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में कलेक्टर दिनेश जैन ने की अभियान की डीपीटी, टीडी, अभियान की समीक्षा, स्कूल टीकाकरण अभियान में प्रगति लाने के दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शालेय टीकाकरण अभियान में अपेक्षाकृत प्रगति लाए यह निर्देश कलेक्टर दिनेश जैन ने कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में अभियान की तैयारि‍यों के लिये आयोजित अंर्तविभागीय बैठक में समस्त विभाग प्रमुखों को दिये। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि समस्त शासकीय, अनुदान प्राप्त, निजी एवं मदरसे इस अभियान में आवश्यक सहयोग करे तथा बच्चों की सूची अनुसार टीकाकरण करवाए। इस अवसर पर  कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निजी स्कूल संचालक एवं मदरसो के संचालको की बैठक आयोजित करने हेतु निर्देशित किया एवं निर्देश दिये, कि इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में जो स्कूल या मदरसा सहयोग नही करता है, उसके खिलाफ सख्त कार्यवही की जावे। टीकाकरण अभिायान की जानकारी देते हुए जिला टीकाकरण अधिकारी नें बताया कि जिले में 8 अगस्त से प्रति गुरूवार को उक्त अभियान कार्ययोजना अनुसार चलाया जावेगा। जिसमें 5 वर्ष के बच्चों को डी.पी.टी. एवं 10 तथा 16 वर्ष के बच्चों को टी.डी. का टीका लगया जावेगा, जो कि टिटनेस, डिप्थीरिया, परटुसिस की बिमारी से बचाव करता है। अभियान के दौरान लगभग 38 हजारबच्चों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रथम चरण में 5वी एवं 8 के बच्चों का टीकाकरण होगा तथा दूसरे चरण में 5वी के बच्चों का टीकाकरण किया जावेगा। 

कलेक्टर जैन ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया, कि इस अभियान में बच्चों के पालको का सहयोग प्राप्त करने के लिये होमवर्क बुक मे इस आशय का नोट लिखे एवं स्कूलों में संकल्प अभियान चलाए। कलेक्टर जैन ने निर्देशित किया, कि स्कूल टीकाकरण कार्यक्रम का एजेंडा ग्राम सभा के एजेण्डा में रख जाकर इसका व्यापक प्रचार प्रसार करे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. दिनेश प्रसाद ने उपस्थित समस्त विभाग प्रमुख की जिम्मेदारियों के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए आवश्यक सहयोग प्रदाय करने का अनुरोध किया। बैठक में जिला परियोजना समन्वयक किरण आंजना, जिला टीकाकरण अधिकारी डा.बी.एल.सिसोदिया, जिला एवं ब्लाक स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE