भोपाल। पेरिस में चल रहे ओलंपिक गेम्स में भारतीय खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन से पूरे देश का दिल जीत रहे हैं। वहीं कुश्ती में भी भारत ने कल झंडा गाड़ दिया जिसके बाद भारत की झोली में 6 ब्रॉन्ज मैडल आ गए। वहीं इस जीत पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी काफी खुश हुए हैं। उन्होंने अमन सहरावत को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बधाई दी है। जिस खिलाड़ी ने यह अद्भुत कारनामा कर दिखाया है, उसने सुशील कुमार को देखकर और उनसे प्रेरित होकर कुश्ती लड़ने का मन बनाया था।
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर लिखा, “कुश्ती में भी लहराया तिरंगा, ओलिंपिक खेल 2024 में अपने अद्वितीय खेल का प्रदर्शन करने वाले अमन सहरावत जी को कुश्ती के 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल इवेंट में कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप निरंतर अथक परिश्रम और असाधारण खेल कौशल से राष्ट्र को वैश्विक पटल पर गौरवान्वित करते रहिए, हम सभी देशवासियों को आप पर गर्व है।
हरियाणा के रहने वाले अमन सहरावत का जन्म 16 जुलाई 2003 को झज्जर जिले के बिरोहर गांव में हुआ था। उन्होंने बचपन से ही गांव में कुश्ती शुरू कर दी थी। सुशील कुमार को लंदन ओलंपिक्स में मेडल जीतते हुए देखने के बाद तो उन्होंने प्रोफेशनल रेसलर बनने की ठान ली। लेकिन 10 साल के थे तब उनकी माता का निधन हो गया।
प्युर्ताे रिको के रेसलर को दी मात
अमन सहरावत ने कल ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में प्युर्ताे रिको के रेसलर को मात दी है। सहरावत ने 57किलोग्राम भारवर्ग के इस मुकाबले में डारियन क्रूज़ को 13-5 से पटक दिया है। और अपने ओलंपिक डेब्यू में देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया।