देवास। विनायक अस्पताल परिसर के बाहर आज सुबह अस्पताल की नर्स अनुराधा गोड ने एक अन्य महिला के साथ झाड़ू से मारपीट की। इसका विडियो भी वायरल हुआ है। इस मामले को लेकर मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे जहां नर्स अनुराधा गौड़ से मामले को लेकर चर्चा कर उनकी बाइट लेनी चाही। इस दौरान नर्स के साथ रहे युवक ने मीडिया कर्मी के साथ अभद्रता कर गलियां दी। मामले को लेकर अस्पताल के संचालक डॉक्टर बृजमोहन धुत ने कहा की उनके किसी निजी मामले को लेकर आपस लडाई हुई थी।नर्स को तत्काल प्रभाव से हटाया है। मीडिया कर्मी से हुई अभद्रता को लेकर अस्पताल प्रबंधन ने सिविल लाइन थाने में आरोपित युवक के विरुद्ध आवेदन देने की बात कही है।