बागली। बाहुल्य आदिवासी क्षेत्र उदयनगर में शुक्रवार को विश्व आदिवासी दिवस उत्साह के साथ समाजजनों ने मनाया। आसपास के गांवों से सामाजिक लोग जूलूस व रैलियों के रूप में उदयनगर पहुंचे, जहां पर आदिवासी वेषभूषा रीति-रिवाजों से कार्यक्रम आयोजित कर विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया।
इस दौरान उदयनगर सरपंच विजेंद्र दांगी ने मंच से भव्य स्वागत किया, रैली पुरे नगर से होती हुई झंडा चोक पहुची जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। बड़ी संख्या में समाजजन एकत्रित हुए। समाज के वरिष्ठ जनो ने आदिवासी परम्पराओं का निर्वाह किया। आदिवासी गानों पर समाज के युवा युवतियों ने प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर प्रशासनिक व्यवस्था संभालें हुए उदयनगर थाना प्रभारी बीडी बीरा बल के साथ मौजूद रहे।