BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 10, 2024, 10:45 am
KHABAR : रतलाम में सड़क पर उतरा सनातन हिंदू समाज, थाने के सामने बांग्लादेश का जलाया पुतला, बंगाली कारीगरों की जांच की मांग, पढे़ खबर

Share On:-

रतलाम। बांग्लादेश में रह रहे हिंदू समाज के लोगों पर हो रहे अत्याचार को रोकने व सुरक्षा की मांग को लेकर रतलाम के समस्त सनातन हिंदू समाज शुक्रवार रात सड़क पर उतरा। बांग्लादेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। माणकचौक थाने के सामने बांग्लादेश का पुतला दहन किया। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही रतलाम एसपी के नाम अलग से ज्ञापन सौंप रतलाम में रह रहे अवैध रुप से समस्त बांग्लादेशी बंगाली कारीगरों के वेरीफेकशन व उनकी गतिविधियों की जांच की मांग की।


सोशल मीडिया के जरिए सनातम समाज के सभी लोग पहले माणकचौक क्षेत्र में एकत्र हुए। यहां से घास बाजार, चौमुखीपुल, चांदनीचौक, हरदेवलाला की पिपली, तोपखाना, गणेश देवरी होते हुए पुनरू माणकचौक पुलिस थाने के सामने पहुंचे। बांग्लादेश का पुतला जलाया। फिर थाना प्रभारी सुरेश गडरिया को अलग-अलग ज्ञापन सौंपे। इस दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी, व्यापारी, समस्त हिंदू संगठन, समाजजन शामिल हुए।


घटना होने के पहले जागे
एसपी के नाम सौंपे ज्ञापन में बताया रतलाम शहर व आसपास के क्षेत्र में कई बांग्लादेशी बंगाली कई क्षेत्रों में कम मूल्यों पर काम कर रहे है जो कि स्वर्णकारी, मिस्त्री, मजदूरी, टेलरींग आदि कई काम करते है। लेकिन यह सभी भारत के निवासी ना होकर बांग्लादेशी है। इनकी तादात दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। स्वर्णकारी क्षेत्र में तीन से चार बंगाली कारीगर काम कर रहे है लेकिन शासन. प्रशासन के पास किसी प्रकार का कोई वेरीफिकेशन डाटा उपलब्ध नहीं है कि वे भारतीय नागरिक है या बांग्लादेशी। पूर्व में कई बांग्लादेशी व्यापारियों का सोना लेकर भाग भी गए है। भविष्य में हिंदू समाज के साथ कोई घटना हो इसके पहले इन सभी के दस्तावेज जांचे जाए।


सनातन पर किया जा रहा प्रहार
राष्ट्रपति के नाम सौंपे ज्ञापन में बताया कि बांग्लादेश में जिस तरह के हालात बने हुए वह सब जानते है, लेकिन राजनीतिक हालातों में जमात-ए ईस्लामिलया संगठन द्वारा बांग्लादेश में रह रहे हिंदू समाज पर प्रहार किया जा रहा है। हिंदू मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। यह सीधा एक जेहाद होकर सनातन धर्म पर प्रहार है। बांग्लादेश में रह रहे हिंदू भाईयों की सुरक्षा की जाए। हमारे देश में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर किया जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE