मनासा। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मनासा से राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जोगणिया माता जी धाम तक पैदल यात्रा निकाली गई। आयोजनकर्ता प्रमुख रतन वसीटा, दसरथ मेवाड़ा, भरत सराह, जगदीश राठौर, राजू चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह 30 वीं पैदल यात्रा है, जिसमें मनासा नगर से करीब 85 युवा शामिल हुए।
भाटखेड़ी नाका स्थित बालाजी मंदिर से सुबह 9 बजे सभी पैदल यात्रियों ने दर्शन कर यात्रा प्रारंभ की गई जो दिनभर की पैदल यात्रा कर देर शाम डीकेन पहुंचे जहा यात्री विश्राम के लिए रुके ।दूसरा पड़ाव रामपुरिया, और तीसरा पड़ाव जोगणिया माताजी धाम में रहेगा ।सभी पैदल यात्री 3 दिन में 110 किलोमीटर का सफर तय कर जोगणिया माता जी धाम पहुंचकर दर्शन लाभ लेकर चौथे दिन तिलेश्वा महादेव दर्शन कर रवानगी लेंगे।