BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 10, 2024, 11:20 am
BIG NEWS : किसान हो जाएं सावधान, जब एमपी के सतना में फिल्मी स्टाइल में ग्राहक बनकर पहुंचा सरकारी कर्मचारी, तो हुआ कुछ ऐसा खुली सारी पोल जाने, क्या ह पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

सतना। मध्य प्रदेश में नकली खाद की बिक्री के खेल का भंडाफोड़ हुआ है। सतना में कृषि राजस्व और पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर बड़ी संख्या में नकली खाद की 1 हजार बोरियां बरामद की है। इन्हें डीएपी यूरिया पोटाश से बनाया जा रहा था। इन्हीं बोरी में भरकर असली बताकर नकली खाद को विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र में सप्लाई किया जा रहा था।

 

 जिले में लगातार अमानक स्तर की खाद मिलने की शिकायत के बाद अफसरों ने इसका भंडाफोड़ करने के लिए एक प्लान बनाया। जिसके बाद कोलगवा थाना अंतर्गत सिंधी कैंप के साईं कृपा में नकली खाद को लेकर छापा मारा गया है। इस दौरान ब्रांडेड खाद कम्पनी की नकली बोरी मिलीं जिसे विभाग ने जब्त कर लिया। 

 
सतना डी डी ए मनोज कश्यप ने बताया कि उन्हें कई दिनों से शिकयत मिल रही थी कि यहां कुछ व्यापारी खाद की खाली बोरियों की छपाई कर रहे थे। कुछ प्रिंटिंग प्रेस में इसकी बोरियां बना रहे थे। उन्होंने अपना आदमी बताकर एक शख्स को 1000 बोरियों का ऑर्डर दिया। इसके बाद खाते में 5000 रुपए ट्रांसफर किए। काम होने के बाद उन्हें शाम को मेसेज भी आया कि माल तैयार हो गया है। इसके बाद कलेक्टर के संज्ञान में मामला लाया गया जिसके बाद छापा मारकर इन्हें पकड़ा गया। इनके खिलाफ एफआईआर कराई जा रही है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE