देवास। जिला मुख्यालय पर एक चुरा चंदवारा घोषित विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम और हर्षाेउल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें आदिवासी संस्कृति की झलक दिखाई दी। विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी समाज के लोगों ने शहर के प्रमुख मार्गों पर महा रैली निकाली। रैली मे अमु आखा एक छे, जय लोहार नारा है भारत देश हमारा है, एक तीर एक कमान आदिवासी एक समान जेसे नारों के साथ आदिवासी समाज के लोग अपनी पारंपरिक वेषभूषा में नजर आए। रैली में मंडल की थाप तथा बांसुरी की धुन पर आदिवासी लोक नृत्य करते हुए आदिवासी समाज का कुदरती प्राकृतिक रंग पीला झंडा और देश की आन बान शान तिरंगा हाथ में लेकर हजारों की संख्या मे आदिवासी महिला पुरुष सम्मिलित हुए।रैली को लेकर सुबह से समाज के लोगों में उत्साह था, दूर-दराज ग्रामीण अंचल से भी शहर में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग पहुंचे और रैली में उत्साह के साथ भाग लिया।समाज के लोगों ने बताया कि शहर में स्वास्तिक गार्डन से रैली निकाली जा रही है। इसका उद्देश्य है कि हमारी संस्कृति और संस्कार सभी बचे रहें एवं यह संदेश देना चाहते हैं कि हम प्रकृति पूजक हैं, प्रकृति का संरक्षण करना जानते हैं। जब तक आदिवासी हैं, तब तक समृद्धि रहेगी। भारत देश का भविष्य उच्च कोटी का बने रहेगा।समाजजन ने बताया कि 9 अगस्त को प्रतिवर्षानुसार सर्व आदिवासी समाज द्वारा जिला स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। जिसमें जिले से गौड़, कोरकू, भील भिलाला, पटेरिया, भारिया समस्त जन जाति के लोग अपनी एकता का परिचय देते हुए यात्रा में शामिल होकर समाज को अच्छा संदेश देना चाहते हैं। संविधान का हमेशा पालन करना चाहिए।