BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 10, 2024, 1:08 pm
KHABAR : बिजली कार्मिक विद्युत उपभोक्ताओं के फोन कॉल अटैण्ड करना सुनिश्चित करें, कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने दिए अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने बिजली अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश जारी कर कहा है कि बिजली उपभोक्तों से प्राप्त होने वाली बिजली संबंधी शिकायतों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए। प्रबंध संचालक ने अपने निर्देशों में स्पष्ट किया है कि बिजली कार्मिक अपने फोन को 24X7 चालू रखें तथा विद्युत उपभोक्ताओं के फोन कॉल को अटेण्ड करना सुनिश्चित करें।

गौरतलब है कि बिजली कंपनी के मैदानी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बिजली उपभोक्ताओं के शिकायती फोन कॉल नहीं उठाए जाने को गंभीरता से लिया है। उन्होंने विद्युत शिकायतों के तत्काल निराकरण एवं फोन कॉल अटेण्ड करने को लेकर विभागीय निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों की अवहेलना करने वालों कार्मिकों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कंपनी कार्यक्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी विद्युत संबंधी किसी भी समस्या के लिए कंपनी के केन्द्रीयकृत कॉल सेन्टर 1912, उपाय एप, व्हाटसएप चेटबोट, कंपनी की वेबसाइट portal.mpcz.in अथवा सोशल मीडिया के माध्यम भी दर्ज कराकर निराकरण करा सकते हैं। साथ ही अपने निकटतम विद्युत वितरण केन्द्र/जोन कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE