नीमच। शहर के नीमच सिटी में रामपुरा दरवाजा स्थित मुक्तिधाम पर आज श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या महाविद्यालय द्वारा आरोग्य औषधि वाटिका स्थापित कर 100 औषधीय पौधों का रोपण किया गया। इस वाटिका में 40 प्रजाति के पौधे लगाए गए हैं। जिसमें सफेद मसूदी, भृंगराज, अंजीर, अजवाइन, गुडहल, इलायची, छुईमुई, शहतूत, गूगल, अपराजिता, कबीट, देसी खेर, इंसुलिन मरुआ सदाबहार गूलर हथजोड़, पत्थरचट्टा, हरद आदि पौधे शामिल है। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत महाविद्यालय के इको क्लब और रासेयो के तत्वाधान में पौधारोपण के कार्यक्रम से पूर्व एक समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें साधना सेवक ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया। स्वागत भाषण विजय बाफना ने दिया।
पौधारोपण के कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार, कलेक्टर दिनेश जैन, नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, एसडीम ममता खेड़े, तहसीलदार संजय मालवीय, प्राचार्य डॉक्टर एन के डबकरा, समाजसेवी संतोष चोपड़ा, पारस पटवा, किशोर बागड़ी, योगेश जैन, मनीष चौरसिया, हेमलता धाकड़, पार्षद राकेश किलोरिया, दारा सिंह,रामचंद्र धनगर, गणमान्य नागरिक, महाविद्यालय का स्टाफ, छात्राएं आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर बीना चौधरी ने किया।