आगर मालवा। मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले के सुसनेर में शनिवार को बिजली कंपनी के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। एसडीएम की समझाइश के बाद चक्काजाम खुला।
दरअसल सुसनेर में मंदिरों और जैन व ब्राम्हण समाज के लोगों को मनमाने बिजली बिल देने, उनके घरों का पंचनामा बनाए जाने के खिलाफ गुस्सा फूटा। बिजली कंपनी के इस रवैए के खिलाफ आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाइवे पर चक्नकाजाम कर दिया। चक्काजाम की जानकारी लगते ही तहसीलदार विजय सेनानी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा और नाराज नगरवासियों को समझाइश दी। नगरवासी बिजली कम्पनी के उपयंत्री जाटव को हटाने की मांग पर अड़े रहे। एसडीएम मिलिंद ढोके ने बिजली बिलों की जांच करने और दोषी पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जांच के दौरान कनिष्ठ यंत्री जाटव का सुसनेर में कार्य नहीं करने की के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन और चक्काजाम समाप्त हुआ।