BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 10, 2024, 2:14 pm
KHABAR : मंत्रियों को मिला मनमर्जी का स्टाफ, सीएम की परमिशन के बाद मंत्री स्टाफ में पदस्थ रहे अफसरों-कर्मचारियों की हो गई वापसी, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों को उनकी मर्जी से स्टाफ में विशेष सहायक, निज सहायक और स्टाफ के कर्मचारी नियुक्त करने की अनुमति दे दी है। आठ माह की मशक्कत के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने 2 दिनों के अंतराल में 14 मंत्रियों के स्टाफ की पद स्थापना के आदेश भी जारी कर दिए हैं। जो अफसर, कर्मचारी मंत्री स्टाफ में पोस्टिंग पाने में सफल रहे हैं उनमें से कई पिछले एक दशक से मंत्रियों के यहां काम कर रहे हैं।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई सरकार के गठन के बाद मंत्रियों के यहां पहले काम कर चुके अधिकारियों और कर्मचारियों की पोस्टिंग पर रोक लगा दी थी। इससे संबंधित नस्ती मंजूर नहीं किए जाने के बाद कई मंत्रियों के स्टाफ में ये अधिकारी कर्मचारी काम कर रहे थे लेकिन अब 15 अगस्त के पहले सीएम यादव ने इन अफसरों, कर्मचारियों की पद स्थापना पर सहमति दे दी है।


ये अधिकारी इस मंत्री के बने विशेष सहायक
राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जीवन सिंह रजक पीएचई में अवर सचिव पद पर पदस्थ हैं। इन्हें संस्कृति, धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग के मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी का विशेष सहायक बनाया है। रजक पिछली सरकार में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट के विशेष सहायक रहे हैं।

महेंद्र द्विवेदी संयुक्त संचालक महिला और बाल विकास विभाग को नवीन और नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला का विशेष सहायक बनाया है। द्विवेदी पिछली सरकार में पंचायत मंत्री के विशेष सहायक रहे हैं।

बसंत कुमार बाथरे प्रतिवेदक विधानसभा सचिवालय को कुटीर और ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल का विशेष सहायक बनाया है। बाथरे मंत्री रह चुके नागेंद्र सिंह, हर्ष सिंह, संजय पाठक के विशेष सहायक रह चुके हैं।

प्रभारी डिप्टी कलेक्टर पीसी जैन को सहायक नियंत्रक शासकीय मुद्रण और लेखन सामग्री से लखन पटेल पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री का विशेष सहायक बनाया गया है। जैन पूर्व मंत्री रामपाल सिंह और गोविंद सिंह राजपूत के यहां रह चुके हैं।

महिला और बाल विकास विभाग के सहायक संचालक सत्शुभ्र मिश्रा को तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का विशेष सहायक बनाया है। ये मंत्री इंदर सिंह परमार के यहां पहले भी रहे हैं, और वर्तमान में भी काम कर रहे हैं।

इन्हें मंत्री स्टाफ में निज सचिव, बाबू बनाया गया
एमएल राठौर निज सचिव मंत्रालय को खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का निज सचिव बनाया है।

मुकेश मेहता सहायक ग्रेड 2 मंत्रालय को पीएचई विभाग की मंत्री संपतिया उइके का निज सहायक बनाया है।

रामजीत सिंह सहायक ग्रेड 2 मंत्रालय को स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के यहां सहायक ग्रेड 2 पद पर पदस्थ किया है।

ओमप्रकाश विश्वकर्मा सहायक ग्रेड 3 मंत्रालय को राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा की निजी स्थापना में सहायक ग्रेड 3 पद पर पदस्थ किया है।

एनके विजयवर्गीय स्टेनोटाइपिस्ट अतिरिक्त संचालक कार्यालय से राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के निजी स्टाफ में निज सचिव पद पर पदस्थ किया है।

सहायक प्रबंधक खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड जिला पंचायत देवास छगनलाल रावत को अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के मंत्री नागर सिंह चौहान का निज सचिव बनाया है।

नगरीय विकास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी की निजी स्थापना में अजय सक्सेना प्रशिक्षण अधिकारी संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गोविंदपुरा भोपाल को निज सहायक पद पर पदस्थ किया है।

वन और पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार की निजी स्थापना में स्टेनोग्राफर मंत्रालय गंगाराम श्रीवास को निज सहायक बनाया है।

वन और पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार की निजी स्थापना में सहायक ग्रेड दो मंत्रालय अनिल समारी को निज सचिव के पद पर पदस्थ किया है।

एनके प्रजापति निज सचिव ईएनसी जल संसाधन को पशुपालन मंत्री लखन पटेल की निजी पदस्थापना में निज सचिव पदस्थ किया है।

दिलीप जायसवाल मंत्री कुटीर और ग्रामोद्योग का निज सचिव आशीष चेके सहायक ग्रेड 3 आयुक्त जनजातीय कार्यालय को बनाया गया है। चेके मंत्री ज्ञान सिंह, ओमकार सिंह, अंतर सिंह आर्य के यहां भी रह चुके हैं।

कुटीर और ग्रामोद्योग राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल की निजी पदस्थापना में यतीन्द्र व्यास सहायक ग्रेड 3 को सहायक ग्रेड दो के पद पर पदस्थ किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE