BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 10, 2024, 2:44 pm
KHABAR : भोपाल में 14 अगस्त को 30 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, एमएलए शर्मा बोले- 33 हजार से अधिक दो पहिया वाहन रजिस्टर्ड, सीएम मोहन होंगे शामिल, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले 14 अगस्त को भोपाल में कर्मश्री की तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में कोलार के मदर टेरेसा स्कूल से बैरागढ़ के दीनदयाल उपाध्याय मंडी भैसाखेड़ी तक जाएगी। 30 किलोमीटर के इस मार्ग में 500 से अधिक स्वागत मंच बनाए जाएंगे हैं।


कर्मश्री के अध्यक्ष और विधायक रामेश्वर शर्मा ने शनिवार को भोपाल में मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल 14 अगस्त को अखंड भारत का वह सपना स्मृतियों में कौंधता है, जिसे हम सीने में दबाए हैं। इंतजार कर रहे हैं कि एक दिन वह अवसर जरूर आएगा जब भगत सिंह और हेमू कालानी की जन्मभूमि पर तिरंगा लहराएगा।


हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 14 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा निकालने जा रहे हैं। यह तिरंगा यात्रा ‘‘कर्मश्री’’ संस्था के तत्वाधान में आयोजित की जाएगी। यात्रा के लिए वाहनों का पंजीयन किया गया है। अब तक 33 हजार से अधिक दोपहिया वाहनों का पंजीयन किया जा चुका है। एक दोपहिया पर दो लोग सवार होंगे। इस तरह से दोपहिया वाहनों मे सवार लगभग 65 से 70 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।


फूलों के बजाय तिरंगा हाथों में लेकर स्वागत करें
शर्मा ने कहा कि अपील की गई है कि तिरंगा यात्रा का स्वागत फूलों से करने के बजाय हाथों में तिरंगा लहराते हुए करें। तिरंगा यात्रा के वाहन सवारों के साथ यात्रा मार्ग में लाखों हाथों में तिरंगा लहराएगा। इससे तिरंगे की शान भी बढ़ेगी। नई पीढ़ी के मन में राष्ट्रभक्ति का सागर भी हिलोरें मारेगा। मार्ग में स्वागत मंचों पर समाज का हर वर्ग यात्रा के स्वागत के लिए उपस्थित होगा। पिछले वर्ष लगभग 25 हजार वाहनों ने रिकार्ड सहभागिता दर्ज कराते हुए अखंड भारत का संकल्प दोहराया था। इस साल 33 से 35 हजार वाहनों पर सवार 65-70 हजार नागरिकों के सम्मिलित होने की संभावना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE