BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 10, 2024, 3:05 pm
KHABAR : प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा शिविर में हटा पंहुंचे कलेक्टर के सामने लगी समस्याओं की झड़ी, बेपटरी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने दिए निर्देश, पढे़ खबर 

Share On:-

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कौचर सिविल अस्पताल में लगाये गए पी एम मातृत्व सुरक्षा शिविर का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने शिविर में पंजीयन से लेकर जांच तक के समस्त कार्याे को बारीकी से देखा एवं स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिए। उपस्थित महिलाओं से पानी, खाना और बैठने की व्यवस्था की भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि जो महिलाएं ग्रामीण क्षेत्रों से लंबी दूरी तय कर आती हैं उन्हें अधिक से अधिक व्यवस्थाएं देने पर जोर दिया।

 

शिविर में 126 महिलाओं का पंजीयन किया गया था जिसमें 46 हाई रिस्क महिलाएं पहुंची। आशा कार्यकर्ताओं से चर्चा की और कहा कि 9 और 25 तारीख को हाई रिस्क महिलाएं एवं सामान्य गर्भवती महिलाओं को 2 और 16 तारीख नियत है। इसका विशेष ध्यान रखें ताकि शिविर में एक साथ भीड़ ना पहुंचे।


उनके भ्रमण में टॉयलेट, अस्पताल परिसर की सफाई एवं चौकीदारों की समस्या सामने आई। जिस पर उन्होंने रोगी कल्याण समिति की बैठक में रखने के निर्देश दिए। मातृत्व बंदना योजना की राशि न मिलने की भी शिकायत कुछ महिलाओं ने की। जिस पर उन्होंने जिला स्तर से निराकरण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने भ्रमण के बाद कहा कि एक भी गर्भवती को मरने नही देना है यह संकल्प है।र इसी उद्देश्य को लेकर यह कैम्प आयोजित हो रहे हैं। 


अस्पताल में गद्दा ,चादर आदि की समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने कहा कि फंड की समस्या हो तो रेड क्रॉस या जनसहयोग से व्यवस्था की जाए। ओ पी डी में आर के एस से पदस्थ डॉक्टर द्वारा प्रोटीन के साथ बाहर से दवा लेने की पर्ची लिखी जाने की शिकायत को कलेक्टर ने गंभीरता से लिया और सी बी एम ओ उमाशंकर पटेल को सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए। 


ओ पी डी में एम बी बी एस चिकित्सको के न बैठने की पुनः शिकायत पर उन्होंने सी बी एम ओ से गंभीर विचार मंथन किया और यथोचित समाधान निकालने के निर्देश दिए ताकि ग्रामीण क्षेत्र से हटा सिविल अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को शासन की योजनाओं के मुताबिक इलाज मिल सके। इस दौरान एस डी एम राकेश सिंह मरकाम,सी ई ओ बी एस यादव,डॉ आर पी कोरी, सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE