नीमच। नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने वार्ड क्रमांक 15, 16 और 18 के अंतर्गत मूलचंद मार्ग और खारी कुआं पर चल रहे पैचवर्क का निरीक्षण किया। नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने बताया कि जनता को बारिश में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए हम लोग पूरी कोशिश कर रहे हैं। जहां जहां बारिश में गड्ढे दिखाई दिए रहे हैं। वहां चूरी और मूरम के मिश्रण द्वारा पेचवर्क करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बारिश में डामरीकरण का कार्य नहीं हो सकता। नपाध्यक्ष द्वारा किए गए निरीक्षक के दौरान पार्षद रुपेंद्र लोक, पार्षद प्रतिनिधि इकराम और इकबाल भी उपस्थित रहे। स्वाति चोपड़ा ने निरीक्षण के दौरान आवश्यक निर्देश भी दिए।