बागली। त्रिवार्षिक निर्वाचन ग्राम समिति तहसील समिति के निर्वाचन के बाद शनिवार को देवास जिले का निर्वाचन संपन्न हुआ। प्रांत संगठन मंत्री अतुल माहेश्वरी, प्रांत मंत्री भारत बेस, प्रचार प्रमुख गोवर्धन पाटीदार मुख्य अतिथि ने ध्वज लगाकर अतिथियों ने भगवान बलराम एवं भारत माता का पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
बैठक में निर्वाचन संपन्न किया गया। इस दौरान सभी कि सहमति से निर्विरोध हुकमचंद यादव सामगी को निर्विरोध भारतीय किसान संघ का जिला अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इस दौरान कार्यकारणी की घोषणा भी कि गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष का सभी किसानों ने स्वागत किया,साथ गृह गांव सामगी में भी अध्यक्ष हुकमचंद यादव का स्वागत किया गया।