मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर शहर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन अखंड भारत तिरंगा यात्रा समिति के नेतृत्व में होने जा रहा हैं जिसको लेकर मंदसौर शहर सहित आसपास आंचल क्षेत्रों में विगत दिनों से समिति के पदाधिकारियों द्वारा बैठाको के माध्यम से आयोजन को भव्य बनाने के लिए अपील की जा रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस आजादी का पर्व पुरे देश में बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाता हैं इसी उपलक्ष्य में एक दिन पूर्व 14 अगस्त को मंदसौर शहर में एक विशाल तिरंगा का भव्य आयोजन किया जा रहा हैं जिसमे बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी भाग लेंगी और मंदसौर शहर के मुख्य मार्गाे पर वाहन रैली निकाली जाएगी।
अयोजन को लेकर समिति के पदाधिकारियों ने पिपलियामंडी नगर में स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में स्थित बालाजी मंदिर प्रांगण में मंडी व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित कर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने की अपील की तिरंगा यात्रा के भव्य आयोजन को लेकर क्या कुच्छ देखे पूरी खबर।