BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 10, 2024, 5:40 pm
BIG NEWS : बल्क मात्रा में अवैध शराब के प्रकरणों में जप्तशुदा वाहनों की हुई नीलामी, गोवंश के अवैध परिवहन के प्रकरणों में जब्त इन वाहनों की भी जल्द होगी नीलामी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अवैध शराब के प्रकरणों में कुल 05 वाहनों की 05 लाख 06 हजार 142 रूपये में हुई निलामी। कलेक्टर जिला नीमच दिनेश जैन एवं पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को अवैध शराब परिवहन के प्रकरणों में उपयोग में लाये गये वाहनों एवं अवैध पशु परिवहन के प्रकरणों में उपयोग में लाये गये जप्तशुदा वाहनों के राजसात उपरांत निलामी किये जाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है विशेष अभियान के तहत् अधिक से अधिक कार्यवाही की जा रही है, ताकि अवैध शराब एवं गौ वंश के अवैध परिवहन के प्रकरणों पर अंकुश लगाया जा सके।

इसी तारतम्य में जिला कलेक्टर नीमच के राजसात आदेशानुसार जिला आबकारी अधिकारी नीमच द्वारा अवैध शराब के परिवहन के प्रकरणों में निम्न 05 वाहनों के निलामी की कार्यवाही की गई है -
क्र.    थाना    अप.क्र.    वाहन का प्रकार    वाहन क्रमांक    राशि
1    कुकडेश्वर    265/22    मो.सा.    होण्डा साईन बिना नंबर    45,555/-
2    जावद    198/22    मो.सा.    आर.जे 09 ई एस 1847    25,032/-
3    जावद    102/23    ट्रेक्टर    आर.जे 09 आर.ए 9590    2,51,000/-
4    नीमचकेंट     113/23    मो.सा.    आर.जे 09 एस.पी 1373    13,555/-
5    रामपुरा    35/23    अल्टोकार    आरजे 02 सीडी 7298    1,71,000/-
 
आबकारी अधिनियम के अंतर्गत जप्त कुल 20 वाहनों की आगामी दिनों में निलामी कार्यवाही प्रस्तावित है। गौ वंश परिवहन के प्रकरणों में जप्तशुदा कुल 18 वाहनों की निलामी कार्यवाही प्रस्तावित है। पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल द्वारा बताया गया कि गौ वंश के अवैध परिवहन एवं आबकारी अधिनियम के अंतर्गत जप्तशुदा वाहनों की नीलामी की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE