BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 10, 2024, 7:59 pm
KHABAR : शहर में स्वतंत्रता दिवस के पहले निकलेगी शिवना तिरंगा पैदल रैली, नूतन स्टेडियम से होगी शुरूआत, कलेक्टर ने की महिलाओं से बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। महिला तिरंगा पैदल रैली के संबंध में कलेक्टर अदिति गर्ग, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर द्वारा सुशासन भवन सभागार में समाजसेवी, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान कलेक्टर ने सभी को जानकारी देते हुए कहा कि आगामी 13 अगस्त के दिन जनप्रतिनिधियों के माध्यम से विशाल महिला तिरंगा पैदल रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अधिक से अधिक महिलाएं भाग ले। इस तरह के अवसर बहुत कम मिलते हैं। यह स्पेशल अवसर है। कलेक्टर ने सभी समाजसेवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, संस्थाओं से आग्रह किया कि अधिक से अधिक महिलाएं इस तिरंगा रैली में शामिल हो।

महिला तिरंगा पैदल रैली का आयोजन 13 अगस्त को दोपहर 2 बजे नूतन स्टेडियम से शुभारंभ होगा। रैली नूतन स्टेडियम से प्रारंभ होकर बीपीएल चौराहा, बीपीएल चौराहा से गोल चौराहा, गोल चौराहा से लक्कड़ पीठ, लक्कड़ पीठ से महाराणा प्रताप होकर नूतन स्टेडियम में समापन होगा। तिरंगा रैली में शामिल होने वाली सभी महिलाएं समय पर ध्वज के साथ रैली में शामिल हो। अपनी पारंपरिक वेशभूषाओं को पहने तथा भारतीय संस्कृति को गौरवान्वित करें। इसके साथ ही अगर किसी को तिरंगा की आवश्यकता है, तो वह पोस्ट ऑफिस, जिला पंचायत से भी निर्धारित मूल्य पर खरीद कर सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE