नीमच। मनासा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चचोर में शनिवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत विधायक प्रतिनिधि सत्यनारायण मंडवारिया ने उपस्थित ग्रामीणों को हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की शपथ दिलाई। इस मौके पर सचिव, सहायक सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता पटवारी, एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में तिरंगा ग्रामसभा आयोजित की गई। ग्रामसभा में ग्रामीणों को हर घर तिरंगा अभियान के बारे में विस्तार से बताया गया और उन्हें अपने घरों पर तिरंगा लगाने का संकल्प दिलाया।