नीमच। हर घर तिरंगा अभियान के तहत नीमच जिले में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में शनिवार को जावद क्षेत्र के विधायक ओमप्रकाश सखलेचा एवं कलेक्टर दिनेश जैन की उपस्थिति में डीकेन में वृहद तिरंगा वाहन रैली आयोजित की गई। नगर पंचायत परिषद कार्यालय डीकेन से विधायक सखलेचा एवं कलेक्टर जैन ने वाहन पर सवार होकर, इस तिरंगा वाहन रैली में भाग लिया और रैली के साथ शहर का भ्रमण कर, लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संदेश दिया। यह वाहन रैली नगर परिषद से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न वार्डाे एवं बस स्टेण्ड का भ्रमण कर पुनरू नगर परिषद कार्यालय आकर रैली का समापन हुआ। जहां विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने उपस्थित जनों को हर घर तिरंगा फहराने की शपथ दिलाई।
विधायक सखलेचा एवं कलेक्टर दिनेश जैन ने नगरपरिषद डीकेन के परिसर में एक पेड मॉ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रवण कुमार पाटीदार, जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण, जशवंत बंजारा, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, एसडीएम राजेश शाह, सीएमओ डीकेन एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित थे।