BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 11, 2024, 10:22 am
BIG REPORT : हॉकी स्टार ओलंपिक मेडल विजेता एमपी के लाल विवेक सागर पहुंचे भोपाल, कांस्य पदक जीतने वाले डीएसपी विवेक का हुआ भव्य स्वागत, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। देश के हॉकी स्टार ओलंपिक मेडल विजेता विवेक प्रसाद सागर मध्यप्रदेश पहुंचे। मध्यप्रदेश के लाल और ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक विजेता डीएसपी विवेक सागर का भोपाल एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक विजेता और भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के सदस्य विवेक सागर के भोपाल पहुंचते ही जोशीला स्वागत हुआ।


वे एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई 435 नई दिल्ली से भोपाल पहुंचे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस के डीआईजी एसएएफ मुख्यालय, डॉ. कल्याण चक्रवर्ती, 7वीं वाहिनी के कमांडेंट ने उनका स्वागत किया। मध्यप्रदेश पुलिस खेल विभाग के 50 खिलाड़ी डीएसपी विवेक सागर की अगवानी की। स्वागत और अभिवादन करने भोपाल एयरपोर्ट पर सभी उपस्थित रहे। लल्लूराम डॉट काम और न्यूज 24 एमपी सीजी से खास बातचीत की। विवेक ने कहा कि देश और प्रदेश का जो प्यार मिला उससे बेहद खुश हूं, हमने अच्छा प्रदर्शन किया। एमपी में खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं दी जा रही हैं। आने वाले समय में हम और अच्छा प्रदर्शन करेंगे। खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि विवेक और पूरी टीम ने हमारा गौरव बढ़ाया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE