BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 11, 2024, 11:20 am
KHABAR : विधायक मारू ने फूलों का तारों का कहना है एक हजारों में मेरी बहना है..., गीत प्रस्तुत कर लाड़ली बहनों से बंधवाया रक्षा सुत्र, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। जनपद पंचायत सभा कक्षा में स्व. सहायता समुह सम्मेलन एवं रक्षा बंधन कार्यक्रम हुआ  मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव ने लाइव प्रसारण के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया और  प्रदेश में 1.29 करोड लाड़ली बहनों को 1897 करोड की राशि हस्तांतरित की। साथ ही उज्जवला कनेक्शन अंतर्गत लाभाविंत गैस रिफिल योजना में 52 करोड और सामाझिक सुरक्षा पेंशन में 332 करोड़ की राशि हितग्राहियों को हस्तांरित की। विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम में हुआ। इस अवसर पर मंदसौर के पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसौदिया, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, एसडीएम पवन बावरिया, सीईओ अरविंद डामोर, सीएमओ नगर परिषद रितेश कुमार पाटीदार, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय तिवारी, मण्डल अध्यक्ष कैलाश पुरोहित, जनपद उपाध्यक्ष मोहन गुर्जर, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि परमेश्वर दडिंग, श्यामलाल वसीटा आदि मंचासीन थे। मारू ने लाभांवित बहनों के लिए मंच से फूलो का तारों का कहना है एक हजारों में मेरी बहना है गीत प्रस्तुत कर लाड़ली बहनों से रक्षा सुत्र राखी बंधवाई और उपस्थित सभी बहनों को राखी की शुभकामनाएं दी। सभी बहनों को रक्षा बंधन की बधाई दी और उपहार स्वरूप नेक भेंट किया। 

मारू ने कहा फूलो का तारों का सबका कहना है एक हजारों में मेरी बहना है गाना को पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में केंद्रीय कृषि कल्याण एवं पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सार्थक किया है। उन्होने लाड़ली बहना योजना बनाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव योजना को आगे बढाया और हर महीने 1250 रूपए मिल रहे है। आज बहनों को 1250 के अतिरिक्त 250 रूपए रक्षाबंधन का उपहार अलग से मिला है। उज्जवला कनेक्शन से लाभाविंत बहनों को भी राशि हस्तांतरित किया गया है। 
सभी बहनो को विधायक मारू ने धन्यवाद भी दिया उन्होने कहा आपने भी भाई की चिंता की और पुनः भाजपा की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहनों को लखपति बनाने के दृढ संकल्पित है। लाड़ली बहनों को पीएम आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। यह सिर्फ भाजपा की सरकार में ही संभव है। पूर्व विधायक सिसोदिया ने कहा विधायक मारू के प्रयास आज मनासा ही नहीं नीमच जिले के प्रत्येक किसान को सिंचाई का पानी मिलेगा। मारू ने विधानसभा में पहली बार गांधीसागर से पानी मिलने की मांग विधानसभा में उठाई थी। आज सिंचाई के साथ ही गांधीसागर से पीने का पानी भी मिलेगा। इसके लिए हर घर नल से जल योजना का काम चल रहा है। भाजपा सरकार में नीमच और मंदसौर को मेडिकल कॉलेज मिला है। गरीब की चिंता भाजपा सरकार ने की। अब गरीब को बीपीएल की आवश्यकता नहीं है पात्रता पर्ची के माध्यम से उन्हे राशन मिल रहा है। भाजपा सरकार वंचित गरीबों को चिन्हित कर उन्हे पात्रता पर्ची उपलब्ध करा रही है। उन्होने कहा भाजपा सरकार हर महीने की 10 तारीख का इंतजार नहीं करती है। अगर किसी महीने का कोई त्यौहार या पर्व 10 तारिख से पहले है तो लाड़ली बहना की राशि पहले भी बहनों के खाते में हस्तांतरित की जा रही है। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय तिवारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। 

तिरंगा यात्रा निकली- 
हर घर तिरंगा अभियान जन जन के हृदय में राष्ट्रभक्ति के प्रांजल भाव को जागृत करने के लिए  आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी आह्वान में पुनः अवश्य सहभागी बनें।  यह बात विधायक मारू ने कही। उन्होने जनपद पंचायत परिसर से निकलने वाली तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई और उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों के साथ पहले हर घर तिरंगा लगाने की शपथ ली। जनपद पंचायत परिसर से निकलने वाली तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना की। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE