BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 11, 2024, 11:54 am
KHABAR : आदर्श शिशु विद्या मंदिर हाई स्कूल सिंगोली में बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई तुलसी जयंती, बच्चों ने ने प्रस्तुत की गीत व कविता, पढ़े खबर 

Share On:-

सिंगोली। आदर्श शिशु विद्या मंदिर सिंगोली हाई स्कूल सिंगोली में रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई।सर्वप्रथम विद्यालय के संचालक प्रकाश चंद्र जोशी एवं विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओ द्वारा मां सरस्वती ,तुलसीदास जी एवं रामचरितमानस की पूजन, अर्चन , माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई विद्यालय की छात्रा नेहा एवं अक्षर द्वारा सरस्वती वंदना गोरी ग्वाला दीदी द्वारा श्री राम व हनुमत जी पर शानदार भजन सुना कर सबको मंत्र मुक्त कर दिया ।
बच्चों ने भी तुलसीदास जी के जीवन परिचय सुनकर गीत भजन व कविता प्रस्तुत की ।
कार्यक्रम में प्राचार्य प्रकाश चंद्र जोशी सचिव रेखा देवी जोशी व विद्यालय शिक्षिकाएं गौरी दीदी, कविता दीदी, सुनीता दीदी, रेणुका दीदी, पूजा दीदी ,नंदिनी दीदी, नेहा दीदी सभी ने हरे रंग की साड़ियां पहन कर कार्यक्रम का उद्बोधन किया 
प्राचार्य प्रकाश चंद्र  जोशी द्वारा तुलसीदास जी के बारे में बच्चों को बताया कि उन्होंने कैसे गरीबी से उठकर अनाथ जीवन व्यतीत करके राममई होकर रामचरितमानस, दोहावली, कवितावली आदि कहीं रचनाए की। उनके पिता का नाम आत्माराम दुबे, माता तुलसी देवी, गुरु नरहरिदास एवं पत्नी रत्नावली से विवाह हुआ ।
अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE