नीमच। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नीमच के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पुलिस बल नीमच द्वारा मोटर साइकिल तिरंगा रैली का आयोजन आज 11 अगस्त रविवार को किया गया है। रैली दोपहर 12.30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम नीमच से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गाे से होती हुई दशहरा मैदान पहुंचकर समाप्त होगी। रैली के दौरान पुलिस बैंड द्वारा विशेष प्रस्तुति भी दी जाएगी। मोटरसाइकिल रैली में सभी मीडिया एवं पत्रकार बंधु सादर आमंत्रित है।