खरगोन। आजादी पर्व के पहले शहर में देशभक्ति का रंग छाने लगा है। पुलिस प्रशासन ओर जिला प्रशासन ने रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली पुलिस जवानों, व अधिकारियों ने लोगों को तिरंगा के प्रति जागरूक करने और देश भक्ति की भावना जगाने का संदेश दिया। डीआरपी लाइन में सुबह विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली की अगुवाई कलेक्टर कर्मवीर शर्मा एसपी धर्मवीर मीना ने की। हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाते हुए बाइको पर सवार होकर अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस जवान शहर से 15 किमी दूर शहीद स्मारक अमर राजेन्द्र यादव के गृहग्राम घुघरियाखेड़ी पहुंचे। यहां शहीद यादव की सहादत को नमन कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उपस्थितों को देशप्रेम, देशभक्ति ओर तिरंगे के सम्मान की शपथ दिलाई गई। आयोजन देशभक्ति के रंग में रंगा रहा।