भोपाल। मध्य प्रदेश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। कलेक्टर कमिश्नर यात्रा, मेले-रैलियां, सेल्फी, संगीत की डेली रिपोर्ट देंगे। सामान्य प्रशासन विभाग में सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिए है। कैंपेन को सफल बनाने के लिए आला अफसरों को अभियान की एग्जीक्यूशन का टारगेट दिया गया है।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश के 1.5 करोड़ परिवारों से तिरंगा लगाने की अपील की है। प्रदेश में भाजपा आज 11 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी। विधानसभा में यात्राएं निकाली जाएगी। डेढ़ करोड़ घरों में तिरंगा फहराया जाएगा।
इस अभियान में पार्टी अपनी पूरी ताकत झोंकेगी। मंत्री, विधायक, सांसद, पंचायत अध्यक्ष, सभी जनप्रितिनिधि, पार्षद, सरपंच सभी भूमिका निभाएंगे। अकेले भाजपा 50 लाख झंडे पहुंचाएगी। 11, 12, 13 अगस्त को हर विधानसभा में युवा मोर्चा तिरंगा यात्रा निकालेगा। बीजेपी 14 अगस्त को भारत विभाजन विभीषिका दिवस मनाएगी। जिलों में प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
वहीं इस अभियान को सफल बनाने के लिए सरकार ने अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है। कलेक्टर और कमिश्नर से यात्रा, मेले-रैलियां, सेल्फी, संगीत की डेली रिपोर्ट मांगी है। इस संबंध में सामान्य प्रभासन विभाग ने सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी किया है।