भौंरासा। रोटरी क्लब आँफ भौंरासा का सेवा का 22 वाँ पदभार एवं शपथ विधि समारोह ग्राम काकड़दा स्थित धाकड़ समाज धर्मशाला में संपन्न हुआ। शपथ विधि समारोह के मुख्य अतिथि सोनकच्छ विधानसभा के विधायक डॉ राजेश सोनकर के मुख्य आतिथ्य, रोटरी गवर्नर अनीश मलिक, मध्य प्रदेश विधानसभा सचिव अवधेश प्रताप सिंह, डीएसपी इंदौर पवन सिंघल, राम शरणम आश्रम देवास के संत इंदरसिंह नागर, पीडीजी डॉक्टर जामिन हुसैन, सहायक मंडलाध्यक्ष सुधीर पंडित, के विशेष आतिथ्य तथा डॉक्टर रूप सिंह नागर रोटरी क्लब अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। शपथ अधिकारी के रूप में सत्यनारायण लाठी पूर्व मंडलाध्यक्ष तथा समुंदर सिंह पटेल, समुंदर सिंह धाकड़ ,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भेरूलाल अटारिया, मुकेश पटेल भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह सेंधव, निरंजन सिंह सैंगर, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोडरिया, नरेंद्र पाटीदार ,संत श्री बाबूलाल जी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम प्रारंभ करने की घोषणा क्लब सचेतक राजेंद्र यादव एवं चतुर्विद मंत्र का वाचन कन्हैया लाल खाटवा ने किया ।मंचासीन अतिथियों का स्वागत क्लब सदस्यों द्वारा किया गया ।स्वागत भाषण एवं सेवा प्रकल्पों का वाचन पूर्व अध्यक्ष प्रदीप मंत्री एवं वर्ष 23-24 के सेवा प्रकल्पों की जानकारी निवृतमान अध्यक्ष रघुवीर सिंह ठाकुर ने दी तथा क्लब सदस्यों एवं पत्रकार साथियों को सहयोग के लिए सम्मान पत्र भैंटकर सम्मानित किया।निवृतमान अध्यक्ष ने नवीन अध्यक्ष डॉक्टर रूपसिंह नागर को काँलर एवं पिन लगाकर अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा एवं निवर्तमान एवं नवीन सचिव किशोर वर्मा को काँलर व पिन मंचासीन अतिथियों द्वारा लगाई गई ।शपथ अधिकारी द्वारा समस्त सदस्यों को सेवा का संकल्प दिलवाया गया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब द्वारा पीडीजी सत्यनारायण लाठी , डॉक्टर जामिन हुसैन ,संत इंदरसिंह नागर ,विधानसभा सचिव अवधेश प्रताप सिंह ,डीएसपी पवन सिंघल ,काकड़दा सरपंच सुमेर सिंह नागर ,वरिष्ठ समाजसेवी समुंदरसिंह धाकड़ , रोटरी मंडल सचिव दिनेश राठौर को रोटरी सेवारत्न सम्मान से शाल श्रीफल और सम्मान पत्र भैंटकर सम्मानित किया गया