नीमच। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिला पुलिस अधीक्षक नीमच के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पुलिस बल नीमच द्वारा मोटर साइकिल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया है। रैली 12.30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम नीमच से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गाे से होती हुई दशहरा मैदान पर समाप्त हुई।
रैली के दौरान पुलिस बेंड द्वारा विशेष प्रस्तुति भी दी गई। मोटरसाइकिल रैली में शामिल खुली जीप में जिला कलेक्टर दिनेश जैन, जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल हाथों में तिरंगा झंडा लेकर सवार थे।
इनके पीछे एक और अन्य खुली जीप में एसडीएम ममता खेड़े एवं अन्य अधिकारी भी तिरंगा झंडा लेकर मौजूद थे। पुलिस की वाहन रैली का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। साथ ही रैली में थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी, बल के जवान मौजूद थे। नया बाजार वार्ड नंबर 16 में भूरा कुरैशी राष्ट्रीय मानव अधिकार मंच जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में फूल माला पहनकर जोरदार स्वागत किया।