इंदौर। सिका कॉलेज इंदौर ने शनिवार को अपने 12वें स्थापना दिवस का आयोजन किया। इसमें विशिष्ट अतिथियों, शिक्षकों, छात्रों और पूर्व छात्रों ने हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम कॉलेज की शैक्षणिक उत्कृष्टता और सामुदायिक सेवा में महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाने वाला एक महत्वपूर्ण पड़ाव था।
इस विशेष अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन पी. बाबूजी, प्रबंध न्यासी डॉ. आर. श्रीधर, कोषाध्यक्ष एस. गणेश, न्यासी एस.एम. अय्यर, न्यासी जी. रमेश, सचिव ट्रस्ट टी.एस.आर. राघवन और प्राचार्य डॉ. गुंजन शुक्ला की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य डॉ. गुंजन शुक्ला ने कॉलेज की अब तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और भविष्य की योजनाओं का खाका प्रस्तुत किया। उन्होंने कॉलेज के शैक्षणिक, शोध और सामाजिक उत्तरदायित्व के उच्च मानकों को बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया।
इस कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर प्रतिभा सरस्वत द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसमें उनकी प्रतिभा और सृजनात्मकता का प्रदर्शन हुआ। इसके पश्चात् इस समारोह में ष्क्वालिटी एश्योरेंस इन एजुकेशनरू ट्रांसफॉर्मेशन, इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेजष् पुस्तक का विमोचन रिसर्च सेल द्वारा किया गया। इसके साथ ही वार्षिक पत्रिका ष्प्रतिबिंबष् के चौथे संस्करण का भी विमोचन किया गया।
इस अवसर पर पी. बाबूजी ने अपने संबोधन में शिक्षकों, छात्रों की मेहनत और समर्पण की सराहना की और कॉलेज की सफलता का श्रेय उन्हें दिया। उन्होंने शैक्षणिक वातावरण को और अधिक उन्नत बनाने और कॉलेज के आउटरीच कार्यक्रमों को विस्तार देने के लिए नई पहलों की घोषणा की। कार्यक्रम का समापन पर वहां उपस्थित सभी लोगों ने कॉलेज की सफलता की यात्रा को और आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। सिका कॉलेज के बारे मेंसिका कॉलेज, इंदौर 2012 में स्थापित एक प्रमुख शैक्षणिक संस्थान है।