नीमच। कलेक्टर नीमच के मागदर्शन में शनिवार को ज्ञानोदय एवं आरबीएस महाविद्यालय में नवीन रक्तदाताओं को जागरूक करने और उनका पंजीयन करवाने के लिए शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अपर कलेक्टर लक्ष्मी गामड़, नोडल अधिकारी डॉ रश्मि श्रीवास्तव, रेडक्रॉस से सत्येन्द्र सिंह राठौर एवं पीजी कॉलेज के प्राचार्य केएल जाट उपस्थित थे।