नीमच। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत् एसीईओ अरविंद डामोर, डिप्टी कलेक्टर किरण आंजना के मार्गदर्शन में रेडक्रॉस नशा मुक्ति केंद्र द्वारा शनिवार को ग्राम दारू में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके तहत् गांव में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामोंसे अवगत कराया गया और नशा मुक्ति केंद्र की भर्ती प्रक्रिया के बारे में समझाया गया। साथ ही उपस्थितजनों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई और नशा मुक्ति से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत दारू में युवाओं वरिष्ठजनों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को नशा मुक्ति के बारे में विस्तार से बताया और नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती की प्रक्रिया से समझाया तथा सभी ने एक जुट होकर अपने गांव को नशा मुक्त बनाने को संकल्प लिया और नशा मुक्ति से संबंधित स्टीकर गांव में चिपकाए, इस मौके पर प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुनील तिवारी मनोवैज्ञानिक, जीवन तिवारी तथा दोनों विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकगण और ग्राम पंचायत दारू के सरपंच सचिव आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका एवं आमजन उपस्थित थे।