नीमच। सीआरपीएफ नीमच में ग्रुप केंद्र के 57 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य अनेक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को आकर्षक तरीके से सजाये गये मेहता स्टेडियम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय कावा अध्यक्ष रिबेका एम. सिमटे, ग्रुप केंद्र के डीआईजी एल.एल.सी. खूप, ब्रिगेडियर (रिटा.) अनमोल सूद, राम कृष्ण डीआईजी रेंज कार्यालय, वेद प्रकाश कमांडेंट सीटीसी, विजय कुमार कमांडेंट प्रथम बटालियन, डॉ. गोपाल गुप्ता सहित कैम्पस के सभी अधिकारीगण, उनके परिवारजन, जवान, महिलाएं तथा बच्चों की मौजूदगी में उत्साह, उमंग और जोश के साथ मेले का विधिवत शुभारंभ किया गया।
मेले में विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों व बिक्री के लिए अन्य सामानों की दुकानों सजाई गई। इसके अलावा, मेले में अलग-अलग वर्गों के लिए स्पून रेस, म्युजिकल चेयर, बेलन थ्रो, रस्सा-कशी, दौड़ और तम्बौला गेम सहित अनेक रोमांचक एवं मनोरंजक खेल भी खेले गए। विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किए गए। मेले में लॉटरी का लक्की ड्रा भी रखा गया। बॉलीबाल के फाइनल मैच में विजेताओं को पुरस्कार भी दिए गए। सभी सहभागियों ने मैले का भरपूर आनंद उठाया। ग्रुप केन्द के डीआईजी एलएलसी खूप ने शहीदों के उत्तराधिकारियों व परिजनों को शाल तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि यह बल शहीदों के संरक्षक के रूप मू उनके हरेक सुख-दुःख में सहायता करने के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ सदैव तत्पर है।